प्रियंका गांधी ने अखिलेश के पक्ष में किया रूद्रपुर में रोड शो

प्रियंका गांधी ने अखिलेश के पक्ष में किया रूद्रपुर में रोड शो

      
रूद्रपुर, देवरिया। 

उपनगर के सतासी इंटर कालेज के मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रूद्रपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होने नगर के विभिन्न चौराहों पर उमड़े हुजूम को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और  रूद्रपुर विधान सभा के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

इस मौक़े पर कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका जी के रोड शो से  हमारे प्रत्याशी की स्थिति मजबूत हुई है। हमारी लडाई जनपद की सभी सातों विधान सभाओं में है। रूद्रपुर की सीट हम जीत रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, भरत मणि, बरहज प्रत्याशी रामजी गिरि, मुकुंद भास्कर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat