जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल बने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता

जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल बने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल को दी बड़ी जिम्मेदारी  

 

स्वतंत्र प्रभात 

संवाददाता 
गोपालगंज (बिहार)
- गोपालगंज जनता दल यूनाइटेड पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा मुख्य प्रवक्ता का जिम्मेदारी सौपने पर जदयू के पदाधिकारियों द्वारा प्रमोद कुमार पटेल जी गर्मजोशी के साथ अभिनन्दन किया गया। पुष्प गुच्छ देकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत करने पर प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि हम नीतीश कुमार के सिपाही हैं। हम पार्टी स्थापना काल से पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। 

पार्टी नेतृत्व द्वारा हम को जब-जब जो जिम्मेदारियों सौंपी गई हम बखूबी ईमानदारी पूर्व काम किये हैं। आज जो प्रदेश अध्यक्ष जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्य प्रवक्ता का जो दायित्व दिया गया हैं उसे ईमानदारी से निभाउंगा। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सांसद डॉ0 आलोक कुमार सुमन,राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह, मुख्यालय प्रभारी मृत्युंजय सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन प्रभारी जियाउद्दीन खा के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री पटेल ने कहा कि पार्टी के नीतियो एवं सिद्धांतो को जनमानस में स्थापित करेगें। 

अभिनन्दन समारोह में प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार बारी,अब्दुल अहद ,बलीराम प्रसाद,बिरेन्द्र प्रसाद,राजकुमार प्रसाद,कन्हैया प्रसाद,सुरेन्द्र सिंह, राजन मांझी, फिनेश शर्मा,रविन्द्र कुमार, नरेश बैठा साधुशरण प्रसाद बारी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनन्दन समारोह में उपस्थित थें।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel