भाजपा अब यूपी में सत्ता में नहीं आने वाली- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
On
भाजपा अब यूपी में सत्ता में नहीं आने वाली- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री भूपेश बघेल ने आगरा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में श्श्डोर टू डोरश्श् जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने आगरा ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने अब ठान लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनवानी है। सरकार बनने पर हम कांग्रेस द्वारा की गई सारी प्रतिज्ञाएं पूरी करेंगे। आज उत्तर प्रदेश का युवा, महिला, किसान, शिक्षक, पेंशन कर्मी सब कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। जल्द ही नकारात्मक शक्तियों को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राम नाथ सिकरवार के लिए आयोजित इंडोर मीटिंग में लोगों से संवाद किया। उन्होंने लोगों के बीच कांग्रेस की घोषणापत्र, प्रतिज्ञा पत्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं विकास परक हैं, उत्तर प्रदेश में महिलाओं, युवाओं, किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ है, जिनके अन्याय हुआ है, भेदभाव हुआ है, हक़ नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश में भी इस बार जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को मिलने जा रहा है। प्रदेश में बदलाव की बयार चल रही है, भाजपा अब यूपी में सत्ता में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश किसानों, नौजवानों, महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ खड़ी रही है। यही वक्त है अब जनादेश देकर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाया जाए। कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं ली हैं, उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता आने पर कांग्रेस की सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप फॉरवर्ड करने के मामले में बर्खास्त यूपी अधिकारी को राहत दी।
21 Jan 2025 20:52:31
स्वतंत्र प्रभात। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक अधिकारी को बहाल करने का निर्देश दिया है, जिसे उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार...
अंतर्राष्ट्रीय
इस्पात नगर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ! कई फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
20 Jan 2025 23:24:40
कानपुर। आज सुबह इस्पात नगर स्थित एक कैमीकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल...
Comment List