
मो0 इस्लाम राईन बने सपा को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके कामो को खूब सराहा है।
फतेहपुर-बाराबंकी।
सपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मो0 इस्लाम राईन को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद से नामित किया। जनपद में अच्छी छवि व व्यवहार कुशलता से अपनी पहचान बनाने वाले हर दिल अजीज शख्सियत को सपा पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। सपा पार्टी में बीते 15 वर्षो से मोहम्मद इस्लाम ने जनता की खूब सेवा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके कामो को खूब सराहा है।
और जनता के प्रति तरफ लगाव को देखते हुए सपा मुखिया की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मो शकील खान नदवी ने और चौधरी अदनान की मेहनत से इस्लाम राईन निवासी नगर पंचायत बेलहरा को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के पद से नामित किया है। मो0 इस्लाम को पद मिलने से नगर पंचायत बेलहरा में हर्ष व खुशी का माहोल है। इस मौके पर इरशाद अहमद कमर ,अब्दुल जब्बार पूर्व प्रधान बेलहरा, इंतजार राईन जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मो कलीम बीडीसी, मंसूर खान, उसामा सिद्दीकी, बाबू सलमानी, इरफान सिद्दीकी, सोहराब राईन, आदि लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List