मंडल मंत्री बनाए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

प्रधान सोनू सिंह ने नवनियुक्त मंडल मंत्री निखिल अवस्थी को बधाई देते हुए कहा

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। 

क्षेत्र के पेचरुआ गांव निवासी निखिल अवस्थी को भाजपा युवा मोर्चा मंडल हैदरगढ़ का मंत्री बनाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी द्वारा निखिल अवस्थी को मंडल मंत्री बनाए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौंके पर प्रधान सोनू सिंह ने नवनियुक्त मंडल मंत्री निखिल अवस्थी को बधाई देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

पार्टी संगठन में युवा चेहरे के रूप में निखिल अवस्थी काफी सक्रिय भूमिका अदा करेंगे और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार भी करते रहेंगे। बताते चले कि भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी द्वारा अरुण मिश्रा व अमर बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, निखिल अवस्थी व विकास वर्मा को मंत्री, सौरभ सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, शुभम शुक्ला को मीडिया प्रभारी, मयंक अवस्थी को कोषाध्यक्ष एवं सदस्य चंदन सिंह रोहित कुमार संदीप कुमार को नियुक्त किया है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat