देश और समाज हित में भाजपा सरकार जैसा किसी ने नहीं किया कार्य

देश और समाज हित में भाजपा सरकार जैसा किसी ने नहीं किया कार्य

देश और समाज हित में भाजपा सरकार जैसा किसी ने नहीं किया कार्य


स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सर्व समाज की हित के साथ ही देश और हर वर्ग का ध्यान रख कर कार्य किया है।जिसका फायदा सभी को मिल रहा है।

देश को आज़ादी मिलने के बाद केंद्र और प्रदेश में विपक्षी दलों की कई बार पूर्ण बहुमत की सरकारें बनी लेकिन किसी ने भी देश और समाज हित में भाजपा सरकार जैसा कार्य नहीं किया है।आज देश का किसान, मजदूर, लघु व्यवसाई, वंचित और सोशित समाज भाजपा द्वारा किए जा रहे चतुर्मुखी विकास से खुशहाल जीवन यापन कर रहा है।

उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने विधान सभा आलापुर के जहांगीर गंज मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मण्डल मोर्चा अध्यक्ष, अभियान प्रमुख और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सम्पर्क अभियानों, आकांक्षा पेटी और शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम की सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रयास से ही संभव हो सकता है।इस लिए पूरे मनोयोग से संगठन द्वारा अपेक्षित कार्य को  पूरी तन्मयता से किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अब तक सम्पन्न हुए सभी कार्यक्रम और अभियान कर्यकर्ताओं के मेहनत और कठिन परिश्रम से ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के त्याग और परिश्रम से जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी और पुनः भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।आलापुर विधान सभा क्षेत्र के गोविंद साहब मण्डल की बैठक विधान सभा प्रभारी राम निहाल निषाद,भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने लिया।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि आलापुर विधान सभा क्षेत्र के रामनगर,जहांगीर गंजऔर जलालपुर की नगर मंडल,जीवत,भियाव, नेवादा,अंबरपुर,मालीपुर, कुर्की,सैदापुर,बेवाना मण्डल की बैठक सम्पन्न हो चुकी है।

उक्त बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना चतुर्वेदी, विधान सभा प्रभारी बासुदेव मौर्य, विकास तिवारी, रफत एजाज़,शिव पूजन राजभर,गया प्रसाद वर्मा, मुन्नी फलाहारी,अशोक चौधरी, मण्डल अध्यक्ष संजीव मिश्र, राजाराम मौर्य,रणंजय सिंह, सुनील गुप्ता,अनिल वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप वर्मा, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक निषाद,सदा राम वर्मा, आनन्द जायसवाल, सुनीत दुबे,  श्याम नाथ शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel