सदर विधायक अदिति सिंह का बछरावां चिरुवा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

सदर विधायक अदिति सिंह का बछरावां चिरुवा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

सदर विधायक अदिति सिंह का बछरावां चिरुवा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत

 

बछरावां,रायबरेली।

 कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई रायबरेली की  सदर विधायक अदिति सिंह का बछरावां क्षेत्र के चिरुवा बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान योगी - मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, सदर विधायक अदिति सिंह, जिंदाबाद के नारों से आस-पास का क्षेत्र गूंज उठा।

अदिति सिंह ने अपनी कर्मभूमि सदर विधानसभा के लिए प्रस्थान करने से पूर्व जिले के सिंह द्वार पर स्थित चिरुआ मन्दिर में माथा टेककर संकट मोचन बजरंगबली से आशिर्वाद मांगा। जिसके पश्चात रोड शो के दौरान जहां अदिति सिंह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तो वहीं अदिति सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

बताते चलें कि पूरी तरह भगवा रंग में रंग चुकी सदर विधायक अदिति सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर 90 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। अदिति सिंह रायबरेली की सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रहे बाहुबली स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी है जो अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए विकास कार्य एवं जनसेवा कर रही हैं,

इसके साथ ही वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं। पत्रकारों से रूबरू होते हुए विधायक अदिति सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है भारतीय जनता पार्टी कितनी मजबूत है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण 2014 के लोकसभा चुनाव 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता देख चुकी है।

उन्होंने कहाकि भाजपा में सम्मिलित होने का कारण मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से अभिभूत होना है। योगी आदित्यनाथ जी महराज में मुझे एक विकास पुरुष की झलक दिखाई देती है, जिन्हें मैं अपना आदर्श और राजनीतिक गुरु मानती हूं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel