युवा मंडल की परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न।

कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अखिलेश यादव गोले ने किया 

स्वतंत्र प्रभात 
 

बहराइच। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त सभी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की एक परिचयात्मक बैठक की गई। इस बैठक में सभी 33 संगठनात्मक मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री बृजेश पाण्डेय जी ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम करण टेकड़ीवाल जी रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अखिलेश यादव गोले ने किया 

जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आज दिनांक 26 सितंबर को सभी जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में युवा मोर्चा मंडल कार्य समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक को सभी जिला पदाधिकारियों ने संबोधित किया एवं नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठन के प्रति अनुशासन एवं समर्पण पाठ पढ़ाते हुए अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में बढ़-चढ़कर इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की विधा बताई गई।

इस कार्यक्रम में भाजयुमो  जिला महामंत्री अरुणेन्द्र सिंह अंकित, उपाध्यक्ष परमार्थ सेन चौधरी, जन्मेजय सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा ज्ञानी, सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, जिला मंत्री प्रमित शुक्ला, उज्जवल शुक्ला, रजनीश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह,सोशल  कोषाध्यक्ष नितिन रुपानी, कार्यालय प्रभारी राहुल गोस्वामी,सोशल मीडिया प्रमुख कुन्दन लोधी सहित सभी जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat