सपा के भावी प्रत्याशी ने गमछा व टोपी पहनाकर कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

कार्यकर्ताओ के दम पर चुनाव होता है।कई ग्राम पंचायतो में दौरा कर लोगो के दुःख सुख में हिस्सा भी लिया। 

स्वतंत्र प्रभात
कोरांव,प्रयागराज


समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी ओम सहाय के द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता और समर्थक को समाजवादी गमछा व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें समाजवादी के वरिष्ठ नेता राधे श्याम सिंह यादव, विधान सभा अध्यक्ष कोरांव ओमप्रकाश कुशवाहा,ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल,अल्पसंख्यक विधान सभा कोरांव के मोहम्मद सफात और अन्य गणमान्य लोगो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरांव सुरक्षित विधान सभा सीट से भावी प्रत्याशी ओम सहाय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस के तैयार हो जाए।कार्यकर्ता रीड की हड्डी होता। कार्यकर्ताओ के दम पर चुनाव होता है।कई ग्राम पंचायतो में दौरा कर लोगो के दुःख सुख में हिस्सा भी लिया। 

विधायक प्रत्याशी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि सत्ता दल विधायक के द्वारा कोरांव विधान सभा में कोई विकास कार्य नही हुआ है।इस सरकार से हर व्यक्ति परेशान है।बढ़ती महगाई पर अंकुश नही लगाया जा रहा है।गरीब, मजदूर, विकलांग ,असहाय, परिवार के लोगो का जीना हराम हो गया है।ऐसी सरकार को जनता ने 2022 में उखाड़ फेंकेगी तथा कभी भी सत्ता में नही आएंगी। अगर देखा जाए तो 2022 के चुनाव में सभी दल के प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाकर जनता में पहुंचाने का काम कर रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी ओम सहाय की कोरांव विधानसभा में प्रबल दावेदारी देखी जा रही है।

समाजवादी पार्टी से कई प्रत्याशी विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी ठोक चुके है लेकिन अगर जनता कार्यकर्ताओं का रुझान देखा जाए तो ओम सहाय प्रबल प्रत्याशी के रूप में दिखाई दे रहे है। ओम सहाय ने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताया तो कोरांव विधान सभा को कार्यकर्ताओ के बल पर विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा। समाजवादी पार्टी के विधायक के रुप में प्रचंड बहुमत से जीत होना तय है। हमारे यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनाकर गरीब मजदूर विकलांग असहाय एवं किसान भाई और छात्र छात्राओ युवाओ के भविष्य है। वहीं अल्पसंख्यक के विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे ईमानदार कर्मठ जुझारू प्रत्याशी की कोरांव विधान सभा में जरूरत है। उपस्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता और जन-मानस मौजूद रहे।
 

About The Author: Swatantra Prabhat