पकंज तिवारी बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य

पंकज तिवारी ने कहा कि वह अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे

स्वतंत्र प्रभात 


 

महोबा । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को उनके पद पर सुनिश्चित कर उन्हें कार्यभार संभालने के लिए कहा गया।

              जानकारी के मुताबिक पंकज तिवारी शक्ति केंद्र प्रमुख से कार्य किया 2005 से इसके बाद मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गए हैं। जहां पर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज तिवारी बनाए गए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर सुनिश्चित होने के पश्चात पंकज तिवारी ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

About The Author: Swatantra Prabhat