
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक संपन्न
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक संपन्न
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी देश हित और जनहित के कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के साथ साथ संगठन को भी चुनावी तैयारियों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की तैयारी में जुट गई है। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले संगठन की रीढ़ विधान सभा प्रभारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी विभाग की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सम्पन्न हुई बैठकों को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना दृढ़ता पूर्वक करते हुए कठिन से भी कठिन स्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम हैं।देश और समाज हित में समर्पित हो कर कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर सभी प्रकार के चुनाओ में जीत दिलाने का कार्य करते हैं।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्य योजना की संकल्प के साथ हमें संगठन हित में कार्य कर्ताओं की टीम को व्यवस्थित रूप देना है। उन्होने कहा कि हम प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा की प्रदेश सरकार की जन कल्याण की योजनाओं, देश हित में लिए गए निर्णयों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी पांचों विधान सभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेंगे।
उपरोक्त बैठकों में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, बूथ सत्यापन कार्य जिला संयोजक डाक्टर राणा रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त, सुमन पाण्डेय,संतोष कुशवाहा, जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव, विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह, गोकरण द्विवेदी, बासुदेव मौर्य, ओम प्रकाश सिंह, विधान सभा विस्तारक दिलीप,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,जिला मंत्री संजय सिंह, शिव पूजन राजभर, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र, जिला सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्रा,विधानसभा आईटी संयोजक भंवर सिंह चौहान,नीरज त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List