
सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली विशाल साइकिल यात्रा
भाजपा सरकार से हर वर्ग का इंसान परेशान है राजेश वर्मा
स्वतंत्र प्रभात
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मुजम्मिल खां की अध्यक्षता और स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के पुत्र 136 विधान सभा ददरौल प्रभारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ कांट क्षेत्र के रामलीला मैदान से विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान साइकिल यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुजपाल, विशिष्ठ अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, 136 ददरोल विधान सभा प्रभारी राजेश सिंह
वर्मा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मुजम्मिल खां आदि का जगह जगह पुष्पवर्षा और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। साइकिल यात्रा का समापन रावतपुर में हुआ।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। बढ़ती मंहगाई से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है। युवा बेरोजगार है। ऐसे में समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा निकालकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह साइकिल यात्रा अब रुकने वाली नहीं है और पार्टी का हर एक कार्यकर्ता 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेगा।
पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा के सुपुत्र एवं 136 ददरौल विधानसभा के प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग का इंसान परेशान है। इस भाजपा सरकार में किसी का भला नही हुआ है। कमरतोड़ मंहगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। युवा बेरोजगार है। उन्होंने कहा कि इस साइकिल यात्रा का मकसद जनता को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करना है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में किए गए जनहित के कार्यों को जनता को बताना है।
ताकि 2022 में अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति का सम्मान है। साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव रनंजय सिंह यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष समद वेग, 136 ददरौल विधान सभा अध्यक्ष मुनेन्द्र पाल सिंह यादव, कांट नगर अध्यक्ष शमशुद्दीन सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र कुशवाहा, कांट ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश वर्मा, बब्लू वर्मा, विपिन यादव, मो. मुकीम, अकमल अंसारी, लवी मिस्टन, रईस खां, विक्रम सिंह, सुखवीर सिंह यादव, पिंटू यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List