मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए निकाला साइकिल यात्रा

मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए निकाला साइकिल यात्रा

मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए निकाला साइकिल यात्रा

स्वतंत्र प्रभात

पनियरा, महराजगंज।पनियरा में सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व छात्र नेता आमिर खान ने बृहस्पतिवार को अपने सैकड़ों साथियों के साथ पनियरा के नहर चौराहे से साइकिल यात्रा निकाली जिसका मकसद भाजपा को घेरने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए था, काफी दिनों के बाद पनियरा की सड़कों पर सपा की  भारी चहल कदमी देखी गई जिसमें सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था जो टोपी लगाए और झंडा लिए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए साइकिल चला रहे थे। पनियरा के दुर्गा मंदिर चौराहा होते हुए बसडिला सीतलपुर, करमहिया चौराहा, डिगूंरी, चौरी चौराहा ,कौवाठोढ, सतगुरु होते हुए मुजुरी चौराहे पर आकर समाप्त हुई। 

सपा के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने यात्रा शुरू करने से पहले मीडिया से बात करते हुए वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला अत्याचार बेरोजगारी महंगाई इनकी सरकार में काफी बढ़ गई है व भाजपा देश की झूठ बोलने वाली सबसे बड़ी पार्टी बन गई है यह हर मुद्दे पर झूठ दर झूठ बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महामारी काल के दौरान लापरवाही की वजह से सैकड़ों मौत हुई हैं जिन्हें इन्होंने ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करा पाई।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार करोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद करने में नाकाम रही। सरकारी सच्चाई को स्वीकार करने के बजाय झूठ पर झूठ बोल रही है जनता इनसे बहुत नाराज है जनता सिर्फ अखिलेश को देख रही है और चुनाव की इंतजार कर रही है अबकी बार सपा की सरकार बनना तय है, ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है इन्हें गरीब दलित मुसलमान भी याद आने लगे हैं

जबकि लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है सिर्फ जेल भेजने के अलावा। इस मौके पर लालू यादव, राम बचन यादव, मूंसफी,  अरविंद गौतम, अभिनाश, राम अशीष निषाद, डॉ राजकुमार कनौजिया, नंदलाल विश्वकर्मा, अंबिका यादव, तुलसी यादव, सत्येंद्र यादव, अभिषेक चौहान, मोनू, वीर बहादुर वर्मा सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel