पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर।यादों के सहारे अच्छे कर्म को याद कर हम सब दिवंगत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हैं।
          उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद द्वारा आयोजित  पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि सभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।सांसद त्रिपाठी ने उपस्थित जन समुदाय को आश्वस्त  करते हुए कहा कि हम स्वर्गीय शरद के विधान सभा क्षेत्र के लिए शुरू किए गए अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।हम और हमारा पूरा परिवार आलापुर विधान सभा क्षेत्र की जनता के सुख दुःख में सहभागिता निभाने का प्रयास करेंगे।Foto

      श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि हम स्वर्गीय शरद जी के अधूरे सपने को साकार रूप दें। यही आज के दिन उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
     श्रद्धांजलि सभा के आयोजक चंद्रिका प्रसाद ने सभा का संचालन करते हुए आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
     संसदीय क्षेत्र संत कबीर नगर की विधान सभा क्षेत्र आलापुर के पण्डित राम शब्द मिश्र स्मारक महाविद्यालय विशुनपुर बजदहां जहांगीर गंज में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई श्रद्धांजलि सभा को विधायक अनीता कमल,ब्लाक प्रमुख  विनीता कन्नौजिया,पूर्व विधायक जयराम विमल,त्रिवेणी राम,स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र त्रिपाठी,ग्राम्य विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह,पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी,स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के अनुज सुशील त्रिपाठी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,शिव पूजन राजभर,महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम शीला यादव,मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय,अरविन्द उपाध्याय, बजरंगी पाठक,अमित गिरि,महेंद्र प्रताप वर्मा,अभिषेक निषाद,डाक्टर पूनम राय,दिनेश पाण्डेय,अंजू पाण्डेय,सुनीत द्विवेदी एडवोकेट,प्रकाश चंद्र शुक्ल,राम शरीक सिंह, गौरवदुबे,कृष्ण भगवान मिश्र, अंगद उपाध्याय,अभिषेक सिंह यादव, ने संबोधित किया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मातृ शक्ति सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel