2022 में लहराएगा सपा का परचम : राकेश त्रिवेदी

2022 में लहराएगा सपा का परचम : राकेश त्रिवेदी

15 जुलाई को सपा कार्यकर्ता करेंगे महंगाई,गुंडाराज, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन शिवगढ़,रायबरेली। समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज की अगुवाई में शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी गांव में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। जिसमें शामिल प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ताओं व अन्य पार्टी के 1

15 जुलाई को सपा कार्यकर्ता करेंगे महंगाई,गुंडाराज, बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन

शिवगढ़,रायबरेली।

समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज की अगुवाई में शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी गांव में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। जिसमें शामिल प्रबुद्ध सभा के कार्यकर्ताओं व अन्य पार्टी के 1 दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सपा पार्टी की सदस्यता ली।

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहाकि सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आगामी 15 जुलाई को प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, गुंडाराज, महंगाई, सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, पंचायत चुनाव में हुई धांधली जैसे मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में इकट्ठे होकर तहसील प्रशासन को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। राकेश त्रिवेदी ने कहाकि वर्तमान सरकार में महंगाई, गुंडागर्दी चरम सीमा पार कर चुकी है। सपा कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को दबाया जा रहा है।

जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है,अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। सूबे की सरकार, सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को बिना कर वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है 2022 में पूर्ण बहुमत से सपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर रवी वाजपेई, प्रमोद शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, दिलीप पाठक, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, संतराम वर्मा, माताफेर साहू, नफीस, कैलाशनाथ शुक्ला, रामशंकर मिश्रा, रज्जनलाल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024