
भाजपाइयों ने अंतिम दिन लगाई एड़ी चोटी का बल
On
जमकर किया चुनाव प्रचार कोरोना का डर भी दिखा गायब स्वतंत्र प्रभात अंबेडकर नगर भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के जिला पंचायत सदस्य वार्डों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में उनके क्षेत्रों में जिम्मेदार नेताओं को जिम्मेदारी सौंप कर चुनाव समर में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए समर्पित रूप से कार्य कर
जमकर किया चुनाव प्रचार कोरोना का डर भी दिखा गायब
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर
भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के जिला पंचायत सदस्य वार्डों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में उनके क्षेत्रों में जिम्मेदार नेताओं को जिम्मेदारी सौंप कर चुनाव समर में अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए समर्पित रूप से कार्य कर चुनाव जीतने का निर्देश जारी किया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव को परवान चढ़ाने और जीत दिलाने वाली रणनीति को लेकर नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जी जान लगा कर चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज के साथ तूफानी दौरा किया।
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के चुनावी सक्रियता से जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्थितियां भाजपा के प्रत्याशियों के अनुकूल होता प्रतीत हो रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष के तूफानी दौरे ने राजनीतिक हल्के में खलबली मचा दी है। चुनावी कुरुक्षेत्र में केवल भाजपा नेता ही दिखाई दे रहे हैं।
चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जनपद के विभिन्न जिला पंचायत क्षेत्रों आलापुर विधान सभा क्षेत्र के राम नगर दक्षिणी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के लिए,जहांगीर गंज पूर्वी के अभिषेक कन्नौजिया,जहांगीर गंज मध्य के श्री कांत कन्नौजिया के क्षेत्र में दौरे के बाद मंगलवार को टांडा पश्चिमी से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीलम वर्मा, कटेहरी पश्चिमी द्वितीय से लता तिवारी, कटेहरी तृतीय से विकास सिंह,भीटी द्वितीय से वंदना तिवारी,भीटी चर्तुथ से अमरेंद्र पाल के पक्ष में तूफानी दौरा और मोटर साइकिल रैली निकाल कर जनता से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने चुनावी दौरा विधायक संजू देवी,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,रमाशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,मनोज मिश्र,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,राजभर समाज के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, योगेन्द्र मिश्र, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के साथ जनता से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की जीत जिला पंचायत क्षेत्रों के विकास की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा की प्रदेश सरकार देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उसी तर्ज पर जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित कराएंगे।उन्होंने जनता से वादा किया है कि भाजपा सम्मानित जनता के हर सुख दुःख में हमेशा सहभागी बनी रहेगी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें

Comment List