भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के कारण जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौपा

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के ऊपर पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनाव में जीत दर्ज कराने की बड़ी जिम्मेदारी स्वतंत्र प्रभात अंबेडकर नगर एक व्यक्ति एक पद की भारतीय जनता पार्टी की नीति के पथ पर अग्रसर अम्बेडकर नगर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के ऊपर पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनाव में जीत दर्ज कराने की बड़ी जिम्मेदारी

 

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकर नगर

 

एक व्यक्ति एक पद की भारतीय जनता पार्टी की नीति के पथ पर अग्रसर अम्बेडकर नगर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने के अपने दावेदारी के कारण भाजपा जिलाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को सौंप कर नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए रास्ता साफ कर दिया था।

प्रदेश नेतृत्व ने समर्पित भाव से संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न पदों पर कुशलता पूर्वक दायित्व का निर्वहन करने वाले अम्बेडकर नगर के भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ही भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के ऊपर पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनाव में जीत दर्ज कराने की बड़ी जिम्मेदारी है।निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की नियुक्ति पर मिशाल कायम करते हुए स्वयं भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में स्वागत समारोह आयोजित कर पार्टी के प्रति अपने समर्पण और त्याग को दर्शाया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी वर्ष 2004 में विद्यार्थी परिषद से जुड़े। साकेत महाविद्यालय में 2007 के छात्र संघ चुनाव में उतरने का मन बनाया लेकिन सरकार द्वारा चुनाव को प्रतिबंधित किए जाने पर संघर्ष के कारण जेल यात्रा भी करना पड़ा।

तभी से विद्यार्थी परिषद के पूर्ण कालिक कार्य कर्ता रहते हुए जिला संगठन मंत्री,विभाग संगठन मंत्री तथा प्रदेश मंत्री के दायित्व का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया।डाक्टर त्रिपाठी के संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में पार्टी ने प्रदेश कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी।तत्पश्चात युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए भाजपा जिला महामंत्री पद पर अम्बेडकर नगर जनपद में नियुक्त हुए। इतने लम्बे सांगठनिक अनुभवों के बाद अंबेडकर नगर जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी है।

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर प्रसन्नता प्रदर्शित कर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत आधार के रुप में जिलाध्यक्ष मिला है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की रीतियों और नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए उनको सम्बल प्रदान करें। श्री वर्मा ने कहा कि हम ने पार्टी के निर्देशों का सदैव अक्षरसह पालन किया है।

संगठन के निर्णय को शिरोधार्य करते हुए स्वेक्षा से चुनाव मैदान में उतरने के लिए जिलाध्यक्ष पद से त्याग पत्र प्रदेश नेतृत्व को सौंपा है। हम अपने और कार्यकर्ताओं की तरफ से कोटि कोटि बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को जहां भी जिस रुप में मेरी आवश्यकता पड़ेगी उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा।

भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के अभूत पूर्व स्वागत से अभिभूत हो कर कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान की रक्षा करना मेरी पहली प्रमुख भूमिका होगी। भाजपा कार्यकर्ता और संगठन के लिए रात दिन उपलब्ध रहकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचने के पूर्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ डाक्टर भीम राव अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डाक्टर राम मनोहर लोहिया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।अटल भवन में आयोजित स्वागत समारोह को पूर्व सांसद डाक्टर हरिओम पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधायक अनीता कमल,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने संबोधित किया।

संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,दशरथ यादव,चंद्र प्रकाश वर्मा,सुमन पाण्डेय, डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रफत एजाज़,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,

चंद्रिका प्रसाद,दिलीप पटेल देव,शिव पूजन राजभर, राम बहाल वर्मा,विकास तिवारी, इंद्रेश निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,अरविन्द सिंह डिंपू, उपमा पाण्डेय,आदर्श चौधरी, सुधांशु त्रिपाठी,अमर नाथ सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी,आदित्य शुक्ल,धर्मवीर मिश्र,अशोक उपाध्याय,भरत शुक्ल,कपिल देव तिवारी,प्रहलाद वर्मा,संजय सिंह, सुभम सिंह पालीवाल,अभिषेक सिंह यादव, शिव राम मिश्र,श्याम नाथ शुक्ल,नवनीत मद्धेशिया, सभासद हिमांशु गुप्त,जालिम सिंह,गौतम उपाध्याय,विकास सिंह विक्की,

गौरव उपाध्याय, भगवान पांडेय, सुरेश गुप्ता,अमरेंद्र यादव,रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह,धर्मेंद्र सिंह, सुनील दुबे,आंनद श्रीवास्तव,सदा राम वर्मा,मनोज मौर्य,कुलदीप सिंह,विनय पाण्डेय एडवोकेट, अमरजीत मौर्य,राम आशीष मिश्र,सन्तोष सिंह सोमवंशी, मनोरमा मिश्र,अम्बिका जायसवाल,सतीश भारती,राजेश सिंह बब्लू, देवेश मिश्र, हरि दर्शन राजभर, गौरव श्रीवास्तव,सदा राम वर्मा,अशोक चौधरी,सभासद अतुल वर्मा, संजीव मिश्र,सुनील गुप्ता,राजा राम मौर्य,राजेश्वर सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

About The Author: Swatantra Prabhat