आलापुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा के दौरान दी गिरफ्तारी

संवाददाता सुनील कुमार गोंड आलापुर अंबेडकरनगर आलापुर आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान हित में किसान यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने किया। किसान यात्रा अंबेडकर प्रतिमा से निकलकर रामनगर चौक पहुँची इस दौरान पहले

संवाददाता सुनील कुमार गोंड आलापुर

अंबेडकरनगर आलापुर

आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान हित में किसान यात्रा निकाली जिसका नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने किया। किसान यात्रा अंबेडकर प्रतिमा से निकलकर रामनगर चौक पहुँची इस दौरान पहले से मौजूद आलापुर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टाम्टा, थानाध्यक्ष आलापुर बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज नागेंद्र सरोज ने सपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

जिसके बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। जिसके उपरांत सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष भीमलाल कनौजिया, ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर यादव, सयुस के नि.प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सन्दीप सिंह “सनी”, पूर्व विधायक कुंवर अरुण, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव, वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, विनोद निषाद, विद्या सिंह भारती, अजीत यादव, रजनीकांत यादव, नरेंद्र यादव सोनू, अखिलेश यादव, विनीत श्रीवास्तव,सैयद इमरान रिजवी, राजन कनौजिया सहित अन्य लोग गिरफ्तारी देने में शामिल रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat