किसान भाजपा और देश दोनों के लिए आदरणीय हैं– कपिलदेव वर्मा
On
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार वर्मा स्वतंत्र प्रभातअम्बेडकर नगर भारतीय जनता पार्टी किसान की सम्मान के साथ किसी भी पार्टी के दबाव में आकर कोई भी ऐसा समझौता नहीं करेगी जिससे किसान का किसी भी प्रकार का अहित हो।उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन पर
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार वर्मा
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर
भारतीय जनता पार्टी किसान की सम्मान के साथ किसी भी पार्टी के दबाव में आकर कोई भी ऐसा समझौता नहीं करेगी जिससे किसान का किसी भी प्रकार का अहित हो।उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन पर 23 दिसंबर को जनपद के सभी विकास खण्ड सहित 15 स्थानों पर होने वाले किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसान सम्मेलन के दृष्टिगत संख्या और कार्ययोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान भाजपा और देश दोनों के लिए आदरणीय हैं। किसान के सम्मान और समृद्धि की चिंता सभी को प्रमुखता से करना चाहिए। 23 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिन के अवसर पर किसान सम्मेलन कर जन्म दिन मनाया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है।
किसान सम्मेलन कार्यक्रमों के तैयारी की समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाबा राम शब्द यादव, कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पूर्व जिला महामंत्री अवधेश द्विवेदी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,पूर्व मण्डल अध्यक्ष जवाहिर लाल मौर्य,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा,युवा मोर्चा जिला मंत्री संजीव सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List