
एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
उन्हें दो हफ्ते पहले इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।
स्वतंत्र प्रभात
पुनीत कुमार 
एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का 83 साल की उम्र में रविवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मनोज के करीबी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्हें दो हफ्ते पहले इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।
तब एक्टर केरल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग छोड़कर पिता के पास पहुंचे थे। निधन की सूचना मिलते ही एक्टर के पैतृक गांव गौनाहा प्रखंड के बेतिया में मातम छा गया है।
मुंबई तक पहुंचाने में पिता का बड़ा सहयोग रहा है
मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, 'मैं अपने माता-पिता के बेहद करीब हूं। मेरे पिता ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।'
बिहार के बेतिया से मनोज को मुंबई तक पहुंचाने में पिता का बड़ा सहयोग रहा है। बता दें, एक्टर तीन भाई हैं और अपने भाईयों में मनोज सबसे बड़े हैं। उनके छोटे भाई सुजीत भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
जून में भी बिगड़ी थी मनोज के पिता की तबियत
इस साल जून में मनोज बाजपेयी के पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। तबियत की खबर मिलते ही मनोज ने अपने परिवार के साथ अपने गांव बेतिया जाने का फैसला किया, लेकिन फ्लाइट मिस होने पर उन्हें कार से मुंबई से बेतिया जाना पड़ा था।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List