बबली गर्ल ऋतु सिंह का गाना COCO COLA रिलीज के साथ हुआ वायरल, दर्शकों ने भोजपुरी की रस्मिका मंदाना

यह गाना COCO COLA है,


भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री की बबली गर्ल ऋतु सिंह का जलवा आज एक बार फिर से उनके नए रिलीज गाने में देखने को मिल रहा है। यह गाना COCO COLA है, जिसे अंकुश राजा और शिल्‍पी राज ने गाया है। इस गाने में ऋतु सिंह एक अगल स्‍वैग वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। गाना काफी मनोरंजक है और यह ऋतु के फैंस को भी खूब पसंद आ रही है। ऐसे में वे ऋतु सिंह ने गाना COCO COLA का क्लिप अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके बाद उनके फैंस ने उन्‍हें खूब सराहा और उन्‍हें नेशन क्रश के खिताब से मशहूर साउथ की एक्‍ट्रेस रस्मिका मंदाना के तर्ज पर भोजपुरी की रस्मिका मंदाना बता दिया।

वहीं, बबली गर्ल ऋतु सिंह अपने इस गाने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि यह गाना बेहद कूल है। इसमें काम करके मजा आया और यह लोगों को पसंद आ रहा है। मैं सबों से अपील करूंगी कि आप हमें इतना प्‍यार और दुलार दीजिए कि मेरा यह गाना जल्‍दी है मिलियन क्‍लब में शामिल हो जाए। इसके लिए आप खुद भी सुनिए और शेयर करिये। आपको बता दें कि COCO COLA इससे पहले बॉलीवुड में कृति शनन लेकर आईं थी और अब ऋतु सिंह इस गाने से धमाल मचा रही हैं। यह गाना सुजय म्‍यूजिक से रिलीज हुआ है। डीओपी साहिल अंसारी और संतोष है। कोरियोग्राफर लकी है। निर्माता सुभम सिंह हैं।

About The Author: Swatantra Prabhat