भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट की हुई मासिक बैठक

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट की हुई मासिक बैठक

तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट की मासिक बैठक स्थान श्री शक्ति धाम महादेव तालाब परआयोजित की गई। मासिक बैठक में पहुँचे संगठन के पदाधिकारियों का स्थानीय किसानों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


फतेहपुर/बाराबंकी। तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट की मासिक बैठक स्थान श्री शक्ति धाम महादेव तालाब परआयोजित की गई। मासिक बैठक में पहुँचे संगठन के पदाधिकारियों का स्थानीय किसानों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। औरप्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।

  उक्त बैठक का संचालन चौधरी ज्ञान प्रकाश डेविड ने किया। मासिक बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर पटेल का जिलाअध्यक्ष अनुपम वर्मा व संगठन अध्यक्ष अनिल वर्मा ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गदगद प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर पटेल नेकिसानों को संबोधित करते हुए कहा संगठन विस्तार में हमें तेजी लानी होगी। इसलिए सभी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव गांव मेंसंगठन की एक सेना तैयार करें। जिससे हम आप गरीब किसान की आवाज बन सके, जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर परआप देख सकते हैं, किसानों का अहित करने वाले ने तीन काले कानून के विरोध में भागीदारी करते हुए किसानों ने आंदोलन को सफल बनाने मेंउत्कृष्ट भागीदारी निभाई है। और अगर आज देश का किसान बॉर्डर पर आंदोलन नहीं करता तो तीन काले कानून सरकार वापस नहीं लेती। इसीकड़ी में दिन बुधवार को संगठन के जिला पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले संभ्रांत नागरिकों व अनेक स्थानीय पत्रकारों कोअंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक में मौजूद रहे लोगों में बाबादीन वर्मा, नवमी लाल, राजाराम, जैसीराम, लायक राम यादव, राधेलाल, रईस अहमद, शारदा बक्स सिंह, हौसला प्रसाद, मुकेश कुमार आदि सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel