
पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के कुशल निर्देशन में 23 जोड़ों में 8 की सकुशल हुई विदाई
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के कुशल निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के कुल विवादित जोड़ों में से 23 जोड़े उपस्थित हुए जिनकी आपस में वार्ता कराई गई। परस्पर वार्ता के उपरांत कुल 8 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। विदाई के दौरान कोविड-19 के तहत सभी
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय के कुशल निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के कुल विवादित जोड़ों में से 23 जोड़े उपस्थित हुए जिनकी आपस में वार्ता कराई गई। परस्पर वार्ता के उपरांत कुल 8 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। विदाई के दौरान कोविड-19 के तहत सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए, सभी जोड़ों के फेस पर मास्क लगा होना सभी जोड़ों को आते और जाते समय सैनिटाइज कराने, उनको परस्पर दूरी से बैठाने

के साथ कोरोना जैसी महामारी से बचने की सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया। विदाई कराने में परिवार परामर्श प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह व उनका स्टाफ उपनिरीक्षक अर्चना शुक्ला, महिला आरक्षी रीता राजपूत, अर्चना यादव व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना इंद्र पाल सिंह सहित सलाहकार मंडल में राम शंकर वर्मा, डॉ आशीष श्रीवास्तव, प्रभा यादव, डॉ मनीष सिंह सेंगर, डॉ सबीहा उमर, राजेंद्र सिंह सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे और सभी ने कोविड-19 के तहत सभी नियमों का पालन करते हुए जोड़ों की सकुशल विदाई कराने में अपना सहयोग प्रदान किया व शेष बचे जोड़ों को अगली तारीख दी गई।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List