दबंगो ने रिवाल्वर तान मारने को दौड़ाया , मुकदमा दर्ज
अंबेडकरनगर : महरुआ थानाक्षेत्र के गांव सेहरा जलालपुर में भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर एक व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने रिवाल्वर छीन कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। गांव निवासी जगदीश सिंह
अंबेडकरनगर : महरुआ थानाक्षेत्र के गांव सेहरा जलालपुर में भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर एक व्यक्ति को मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने रिवाल्वर छीन कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी है। गांव निवासी जगदीश सिंह रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव स्थित एक भूखंड पर मकान निर्माण के लिए नींव की खोदाई करवा रहे थे। इसी बीच विपक्षी अमित कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मजदूरों को काम रोकने के लिए कहा। जगदीश सिंह ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से क्षुब्ध अमित सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल गोली मारने की धमकी देने लगा। बचाव में वादी पक्ष भी लाठी डंडा उठा लिया।
इससे आक्रोशित अमित सिंह हाथ में रिवाल्वर से उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान वादी जगदीश सिंह से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। जगदीश ने उसके हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। इसकी सूचना यूपी-112 के पुलिस कर्मियों व थाने पर दी। पुलिस टीम रिवाल्वर अपने कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अमित कुमार सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया तहरीर मिली है। रिवाल्वर कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। सीओ वीके श्रीवास्तव ने बताया थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel

खबरें
राज्य

Comment List