रोपे जाएंगे 31 लाख पौधे,07 जुलाई तक चलेगा वन महोत्सव

रोपे जाएंगे 31 लाख पौधे,07 जुलाई तक चलेगा वन महोत्सव

अलीगढ़। पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध रखने के लिये जनपद में लगभग 31 लाख पौधे रोपित किये जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण को सफल बनाये जाने के लिये सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। डीएम एवं सीडीओ द्वारा वन विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही उन्हें उनकी

अलीगढ़।

पर्यावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध रखने के लिये जनपद में लगभग 31 लाख पौधे रोपित किये जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण को सफल बनाये जाने के लिये सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। डीएम एवं सीडीओ द्वारा वन विभाग सहित अन्य विभागों को लक्ष्य आवंटित करने के साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारी और दायित्वों के बार में पूर्व में ही बैठक कर निर्देशित कर दिया गया है।


प्रदेश सरकार ने 01 से 07 जुलाई तक वन महोत्सव मनाये जाने के आदेश दिये हैं। जनपद में पौधारोपण के लिये लगभग 31 लाख का लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन विभाग द्वारा जहां 7 लाख 16 हजार पौधे रोपित किये जाएंगे वहीं अन्य विभागों द्वारा 22 लाख 92 हजार पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष पौधे रोपित करने के लिये गड्ढ़े खुदाई का कार्य पूर्ण होना बताया गया है। डीएफओ नरेन्द्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि वन महोत्सव के अवसर पर 1 लाख 06 हजार पौधे रोपित किये जाएंगे। विभाग में पर्याप्त मात्रा में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे उपलब्ध हैं, जिनका लक्ष्य के अनुरूप सम्बन्धित विभागों द्वारा उठान कर लिया गया है।


विभागवार पौधा रोपण का लक्ष्यः वन विभाग 716000, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 79000, ग्राम्य विकास 1379900, राजस्व 156100, पंचायती राज 156100, आवास विकास 7000, औद्योगिक विकास 3700, नगर विकास 22000, लोक निर्माण 10600, सिंचाई 10600, कृषि 264760, पशुपालन 5900, सहकारिता 6200, उद्योग 8200, विद्युत 4800, श्रम विभाग 3200, शिक्षा 33080, स्वास्थ्य विभाग 9500, परिवहन 3200, रेलवे 19400, उद्यान 95000।


नोडल अधिकारी हुए नामितः शासन द्वारा जनपद में बृहद पौधरोपण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कार्य के लिये प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। श्री गोकर्ण वन विभाग में नर्सरी प्रबन्धन एवं पौध प्रबन्धन व्यवस्था का अध्ययन कर सम्बन्धित से चर्चा करेंगे।

जिला वृक्षारोण समिति द्वारा वृक्षारोपण के लिये दिये गये सुझावों, एवं निर्देशों के अनुपालन का अनुश्रवण करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर रोपित किये जा रहे पौध रोपण का भौतिक सत्यापन एवं जियो टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel