चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर करारा प्रहार, 40 एकड़ में लगी फसल नष्ट

अब तक 60 एकड़ से अधिक अफीम की फसल का हो चुका है विनष्टीकरण, हज़ारीबाग पुलिस का सघन अभियान जारी

चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर करारा प्रहार, 40 एकड़ में लगी फसल नष्ट

चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त और सुनियोजित अभियान के तहत चौपारण थाना क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से अफीम की अवैध खेती पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करों और माफियाओं को करारा झटका दिया है।
 
दिनांक 16 जनवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम सिलोदर में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 05 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
 
अभियान के दौरान अफीम की खेती में प्रयुक्त 03 डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें वहीं पर विनष्ट कर दिया गया। पुलिस द्वारा अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के बाद उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई लगातार जारी है।
 
इस प्रभावी संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल, अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई सरवन कुमार पासवान, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल के जवान तथा वन विभाग से बनपाल सरवन कुमार सक्रिय रूप से शामिल रहे।
 
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती, मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि अफीम की खेती रोकने को लेकर चौपारण थाना द्वारा खेती से पूर्व व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। इसी क्रम में 16 जनवरी को ग्राम अहरी में चलाए गए विनष्टीकरण अभियान के दौरान यह सकारात्मक तथ्य सामने आया कि जिन स्थानों पर पहले अफीम की खेती होती थी, वहां अब किसान सरसों एवं मूंगफली जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती कर रहे हैं।
 
हजारीबाग पुलिस के निरंतर जागरूकता और विनष्टीकरण अभियानों के सकारात्मक परिणाम अब साफ तौर पर दिखने लगे हैं। अब तक चौपारण थाना क्षेत्र में 60 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया जा चुका है, जिससे इस क्षेत्र में अफीम की खेती पर प्रभावी अंकुश लगा है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि यह अभियान आगे भी बिना रुके पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel