भारतीय किसान यूनियन का फूलपुर तहसील पर धरना प्रदर्शन।
तहसील प्रशासन को सोपा ज्ञापन।
On
फूलपुर। फूलपुर तहसील क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए समस्याओं को निरसत्रण करने के लिए तहसील प्रशासन को मांग पत्र सौंपा जिसे शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
मंगलवार को पूर्व सूचना के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के फूलपुर युवा तहसील अध्यक्ष हरिगोबिंद के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे सिलोखरा गांव के किसान बैजनाथ के ऊपर बहरिया थाने में दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस करना,मुबारकपुर नेवादा के किसान कमलेश कुमार के खेत का सीमांकन करना,पाली गांव में रास्ते के विवाद में राजस्व टीम द्वारा उदासीनता बरतना चिरौडा और देवरिया गांव के किसानों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराए जाने को लेकर तहसील प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दिया की उपरोक्त समस्याओं को यदि शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो किसान यूनियन बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा। इस मौके पर किसान यूनियन के महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मिश्रा,विधि सलाहकार अशोक कुमार,मंडल अध्यक्ष लालचंद्र यादव,हंडिया तहसील अध्यक्ष नकुल पटेल,सचिव उमा देवी सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
13 Feb 2025 19:07:11
पूरनपुर, पीलीभीत। शबे ए बारात 13 फरवरी को मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही हैं। मुस्लिम समाज के...
अंतर्राष्ट्रीय
12 Feb 2025 17:59:17
Indian Soldiers - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने बुधवार को फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List