बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी घोषित न होने से बढ़ रही है पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी घोषित न होने से बढ़ रही है पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ जिले के अध्यक्ष को नियुक्त हुए 6-7 माह बीत चुके हैं लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आज तक जिले की नई कार्यकारिणी नहीं गठित की गई है जिससे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। अभी हालही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी इसी के चलते कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में रोष देखने को मिला था।
 
जबकि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व चाहे वह प्रदेश संगठन का नेतृत्व हो या केन्द्रीय संगठन का नेतृत्व दोनों ही शीर्ष नेतृत्व लगातार यही प्रयास कर रहे हैं कि सबसे पहले पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में तबज्जो दी जाये लेकिन जिले के अध्यक्ष ने आज तक जिले की नई कार्यकारिणी ही गठित नहीं की जिससे नये व पुराने कार्यकर्ताओं को भाजपा के जिला संगठन में जगह मिल सके।
 
वहीं देखा जाए तो जिले की कार्यकारिणी के साथ ही मंडल की कार्यकारिणी तक भी नही गठित हो सकी है।इसके अलावा सारोजनी नगर विधनसभा से किसी भी पुराने कार्यकर्ता को जिले में अभी तक कोई भी पद नही दिया गया सिर्फ दो जिला मंत्री के पद दे दिए जाते है। एक बार कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में भूपेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया था उसके बाद कोई भी जिम्मेदारी यहां के कार्यकर्ताओं को नही दी गई।
 
जब की सरोजनी नगर विधान सभा के कार्यकर्ता सभी चुनाव अपनी विधान सभा में जिताकर भेजते है चाहे सांसद का चुनाव हो या विधायक का उसके बाद भी सरोजनी नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जाता है। क्या भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी नहीं है जब की सरोजनी नगर में बहुत ही सिनियर नेता है और नेतृत्व करने में सक्षम भी है फिर भी उनकी अनदेखी क्यों? इस लिए सरोजनी नगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया है।

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

ब्रजेश कुमार चौथी बार इफको एम्पलाइज यूनियन कार्यकारिणी के अध्यक्ष चुने गए। ब्रजेश कुमार चौथी बार इफको एम्पलाइज यूनियन कार्यकारिणी के अध्यक्ष चुने गए।
स्वतन्त्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज।    FMDI, गुड़गांव में इफको एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें चौथी बार...

अंतर्राष्ट्रीय

किसी व्यक्ति को डराना आईपीसी की धारा 387 के तहत अपराध है- सुप्रीम कोर्ट किसी व्यक्ति को डराना आईपीसी की धारा 387 के तहत अपराध है- सुप्रीम कोर्ट
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो। प्रयागराज।   सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 387 एक दंडात्मक प्रावधान है, इसलिए...

Online Channel