ब्रिटेन की नयी संस्कृति मंत्री होंगी भारतीय मूल की लीसा नंदी 

ब्रिटेन की नयी संस्कृति मंत्री होंगी भारतीय मूल की लीसा नंदी 

International Desk

लंदन। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से भारी अंतर के साथ पुनर्निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की लीसा नंदी को शुक्रवार को प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री नियुक्त किया। चुनावों में लेबर पार्टी की शानदारी जीत के बाद स्टॉर्मर ने तुरंत अपनी शीर्ष टीम की घोषणा करते हुए नयी सरकार के कामकाज की शुरुआत कर दी। 

लीसा (44) जनवरी 2020 में लेबर पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनावों में अंतिम तीन दावेदारों में से एक थीं, जहां उनका सामना स्टॉर्मर और एक अन्य उम्मीदवार से था। लीसा तब से स्टॉर्मर की अध्यक्षता में काम कर रही हैं। लीसा, ऋषि सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार में संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी। ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

अब जानते हैं कौन हैं लिसा नंदी?
44 वर्षीय नंदी को नई लेबर सरकार में संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य मंत्री बनाया गया है। वे विगन से सांसद के रूप में चुनी गईं हैं। लिसा नंदी विगन संसदीय सीट से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पांचवीं बार चुनी गई हैं। 

पिता दीपक का ताल्लुक कोलकाता से 
नंदी का जन्म मैनचेस्टर में लुइस और दीपक नंदी के घर हुआ था। कोलकाता में जन्मे लिसा नंदी के पिता दीपक नंदी भारतीय मूल के एक्टिविस्ट और शिक्षाविद थे। लिसा नंदी ने पारस वुड हाई स्कूल और होली क्रॉस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद नंदी ने न्यूकैसल विश्वविद्यालय में राजनीति की पढ़ाई की। न्यूकैसल विश्वविद्यालय में अपनी पहली डिग्री लेने के बाद उन्होंने 2003 में लंदन विश्वविद्यालय के बर्कबेक कॉलेज में सार्वजनिक नीति का अध्ययन किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने वाल्थमस्टो के सांसद नील गेरार्ड के सहायक के रूप में काम किया। गेरार्ड बेघरों के लिए काम करने वाली चैरिटी सेंटरपॉइंट के लिए शोधकर्ता थे। लिसा की शादी एंडी कोलिस के साथ हुई है जो एक पीआर कंसल्टेंट हैं।

30 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं
नंदी के सियासी सफर की बात करें तो वह पिछले 14 वर्षों से विगन सीट से लेबर पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने मात्र 30 वर्ष की आयु में 10,500 मतों से सीट जीत दर्ज की थी। नंदी 2010 से 2012 तक ब्रिटिश संसद में शिक्षा समिति की सदस्य रहीं। मार्च 2013 से अक्तूबर 2013 तक शिक्षा मामलों की शैडो मिनिस्टर थीं। ब्रिटेन में शैडो कैबिनेट में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी या आधिकारिक विपक्षी पार्टी के फ्रंटबेंच सांसद और ब्रिटिश संसद के उच्च सदन 'लॉर्ड्स' के सदस्य शामिल होते हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।