मृत घोषित महिला जिंदा हुई बरामद ! पति ने कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस हैरान

अगर फूलमती जीवित हुई बरामद तो मृत महिला कौन ? पुलिस जांच में जुटी

मृत घोषित महिला जिंदा हुई बरामद ! पति ने कर दिया अंतिम संस्कार, पुलिस हैरान

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

गोरखपुर जनपद  के उरुवा बाजार इलाके में 19 जून को जिस अज्ञात महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया था, उसमें एक नया मोड़ सामने आया है। जिस महिला को पति ने पत्नी समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, वह जिंदा मिली है। इस घटना से पुलिस भी परेशान है। अब सवाल यह उठ रहा है कि असल में मारा गया कौन था? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पहचान में हुई चूक,

 पति ने पत्नी समझा
19 जून की सुबह उरुवा बाजार इलाके के चचाई राम गांव के पास एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान न होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इसी दौरान, गांव के रामसुमेर ने पुलिस को बताया कि यह शव उसकी पत्नी फूलमती (40) का है। फूलमती 15 जून को मायके से ससुराल आने के लिए निकली थी और तभी से लापता थी। रामसुमेर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच आगे बढ़ाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

फूलमती जिंदा मिली, पुलिस हैरान

पति द्वारा पत्नी मानकर शव की पहचान किए जाने के बाद पुलिस उसी दिशा में जांच कर रही थी। लेकिन शनिवार को इस हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया। फूलमती जिंदा मिल गई। पुलिस को पता चला कि फूलमती गोरखपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां थी।

असल में मारा गया कौन? पुलिस कर रही है तलाश

फूलमती के जिंदा मिलने से पुलिस के सामने अब एक नया सवाल खड़ा हो गया है। अगर फूलमती जिंदा है, तो फिर उरुवा बाजार में मिला शव किसका है? पुलिस का मानना है कि हत्या की गई महिला फूलमती की कोई करीबी हो सकती है। पुलिस ने शव का फोटो आसपास के जिलों के थानों में भिजवा कर शिनाख्त करवाने की कोशिश शुरू कर दी है।

क्या कहती पुलिस

सीओ गोला  बताया कि पुलिस फूलमती के मोबाइल नंबर के जरिए हत्या के आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। फूलमती का मोबाइल फोन चालू था, उसे ट्रेस कर पुलिस ने पहले सुल्तानपुर के शुभम को झांसी रेलवे प्लेटफार्म से पकड़ा। शुभम ने बताया कि उसके साथ ही फूलमती गोरखपुर से झांसी आई है। यह सुनकर पुलिस हैरान रह गई। फिर दोनों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही हिरासत में लेकर गोरखपुर आई।
सीओ रत्नेश सिंह ने बताया कि फूलमती से पूछताछ कर उसे पति रामसुमेर के साथ ससुराल भेज दिया गया। जिस महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली है,  जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा। भारत ने पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी रॉ से हत्याएं कराईंः वॉशिंगटन पोस्ट का दावा।
स्वतंत्र प्रभात।     अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट का कहना है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) ने...

Online Channel