कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा।

कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा।

बस्ती। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिले जनसमर्थन को लेकर रुधौली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को धन्यवाद यात्रा निकाली गई। धन्यवाद यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी केशव यादव ने किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। चुनाव में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व किसान समस्याओ को लेकर मतदाताओ ने इन्डिया गठवन्धन में विश्वास जता कर अपना जनसमर्थन दिया। आखिर में सभी मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
 
जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाण्डेय उर्फ ज्ञानू ने बताया कि 15 जून तक बस्ती जिले के सभी विधानसभाओं में धन्यबाद यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। यात्रा में प्रदेश महासचिव जयकरन, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, सुधीर यादव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, गंगा प्रसाद मिश्र, भूमिधर गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप नारायण मिश्र, सलाउद्दीन, बाबूराम यादव, गुलाब सिंह, शौकत अली सहित आदि लोग शामिल रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।