गोला पुलिस ने गुमशुदा माँ और बच्चों को  बरामद कर परिजन को सौंपा

पन्द्रह दिनों पूर्व बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हुई महिला को मंजिल तक न पहुँचने पर चिंतित परिजन ने गोला थानां में दर्ज कराया था गुमशुदगी

गोला पुलिस ने गुमशुदा माँ और बच्चों को  बरामद कर परिजन को सौंपा

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी-रिपोर्ट/बृजनाथ त्रिपाठी

 गोरखपुर जनपद के  गोला से दिल्ली जाने के लिए दो बच्चों के साथ निकली महिला दिल्ली नही पंहुची। जिसको लेकर परेशान परिजन के द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया। तहरीर मिलते ही पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश में जुट गयी। तकरीबन 15 दिन बाद पुलिस ने महिला व बच्चों को खोज कर परिजन को सौंप दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विजय पुत्र नागेन्द्र निवासी विशुनपुर राजा ने बीते 31 मई को प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि अर्चना देवी पत्नी विजय निवासी विशुनपुर राजा अपने दो बच्चों निखिल( 3) व निकिता(2) के साथ 23 मई को यह कह कर निकली की वह दिल्ली अपने बहन के घर जा रही है। लेकिन वह अपने बहन के घर दिल्ली नहीं पंहुची। पुलिस महिला और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुट गयी। प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि महिला बच्चो के साथ भटक कर इस्लामपुर सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल पंहुच गयी थी। जिसकी सूचना पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा फोन से दी गयी। पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा भेजी गयी तस्वीर से पति ने अपने बच्चों व महिला की पहचान की। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला व बच्चों को वापस लाया गया तथा कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजन को सौंप दिया गया। परिवार के साथ मिलने पर बच्चे और महिला बहुत ही खुश नजर आयें। वहीं महिला व बच्चों को सुरक्षित देख कर परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।