चकेरी पुलिस ने एक किलो सोना चोरी करने वली नौकरानी को पकड़ा
माल सहित गिरफ्तार किया नौकरानी को, वादी के घर पर कार्य करती थी नौकरानी सख्ताई करने पर कबूल किया जुर्म
On
कानपुर। चकेरी थाना पुलिस ने एक घर की नौकरानी जिसने उसी घर से लगभग एक किलो सोना चोरी किया था, उसे माल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अब यह भी देख रही है कि क्या इसमें और भी लोग शामिल थे। यह घटना दो जून की है जब गृह स्वामी ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मिल कर उनके घर से एक किलो के लगभग सोना चोरी होने की बात बताई थी। पुलिस आयुक्त ने इस घटना को गंभीरता से लिया और टीमें गठित कर इसका पता लगाकर अभियुक्तों को पकड़ने के आदेश दिए।
आयुक्त कानपुर नगर द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देशन में व निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में चकेरी थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। से सम्बन्धित अभियुक्ता नौकरानी मानसी विश्वकर्मा पुत्री राजेश विश्वकर्मा निवासी - 1004 चन्द्र नगर खलवा थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष को थाना चकेरी पुलिस उ.नि. आदेश कुमार चौकी प्रभारी चकेरी मय हमराह महिला उ.नि.यू.टी. खुशबू व आरक्षी विजेन्द्र व आरक्षी संजीव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 10 जून को समय 11.30 बजे 1004 चन्द्र नगर खलवा थाना चकेरी कानपुर नगर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब नौकरानी से पूछा गया तो उसने साफ मना कर दिया लेकिन सीसीटीवी फुटेज और उसके चाल चरित्र व्यवहार को देखते हुए जब सख्ताई से पूंछ ताछ की गई तब उसने जुर्म कबूल किया अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्ता मानसी विश्वकर्मा से कड़ाई से पूछ ताछ करने पर बताया कि विपिन सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी म.नं. 210 कालीबाड़ी हर्जेन्दर नगर लाल बंगला थाना चकेरी कानपुर नगर के घर में मै घरेलू काम करती हूं उन्ही के घर से दिनांक दो जून को शाम करीब उनके अलमारी से सोने का बिस्किट चोरी कर लिया था।
अभियुक्ता के कब्जे से 954 ग्राम सोने के बिस्किट जिसकी कीमत लगभग 75,00,000/- रुपया (पचहत्तर लाख रुपया) है बरामद हुआ है
गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना चकेरी कानपुर नगर उप निरीक्षक आदेश कुमार चौकी प्रभारी चकेरी थाना चकेरी कानपुर नगर म0उ0नि0यू0टी0 खुशबू थाना चकेरी कानपुर नगर विजेन्द्र थाना चकेरी कानपुर नगर आरक्षी संजीव कुमार थाना चकेरी कानपुर नगर शामिल हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई
22 Jan 2025 19:31:06
उत्तर प्रदेश के जनलोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ संगम में डुबकी लगाई यह महाकुम्भ 2025 सनातन गौरव का प्रतीक...
अंतर्राष्ट्रीय
इस्त्राइल के साथ अब जर्मनी व जापान में रोजगार के अवसर
22 Jan 2025 21:35:43
चित्रकूट। प्रदेश सरकार ने विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के युवाओं...
Comment List