कुशीनगर : विजय दूबे ने गठबंधन उम्मीदवार को 81790 मतों के अंतर से हराया
कुशीनगर । लोकसभा चुनाव में सूबे के कुशीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार विजय कुमार दूबे ने 81790 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस - सपा गठबंधन के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह दूसरे नंबर पर रहे। बसपा के शुभ नारायण चौहान तीसरे स्थान पर रहे। विजय दूबे की यह लगातार दुसरी और भाजपा की तीसरी जीत है।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना में विजय कुमार दूबे को को कुल 515702 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अजय प्रताप सिंह को कुल 434041 मत मिले। बसपा से शुभनरायण चौहान 67236 वोट हासिल हुए जबकि अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को मजह 36558 मत लेकर संतोष करना पडा। मौर्य अपनी जमानत बचाने मे भी नाकाम रहे।
सांसद बोले..
नवनिर्वाचित सांसद विजय दूबे कहा कि विपक्षी दल ने जनढा को खासकर दलित वर्ग को भ्रम मे डाल दिया कि भाजपा जीतेगी तो संविधान बदलकर आरक्षण खत्म कर देगी इस भ्रम को भाजपा तोड़ेगी। सांसद ने लगातार दुसरी और पार्टी के तीसरी जीत का श्रेय पीएम मोदी, सीएम योगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम मे सभी ने अथक परिश्रम किया। अपने दुसरे काल की प्राथमिकता के बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि छितौनी - तमकुहीरोड रेल लाइन परियोजना, सरदारनगर-कुशीनगर रेल लाइन परियोजना, सडको को गांव से जोडने का अभियान व हाटा के बाघनाथ चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता मे शामिल हे। उन्होंने अपनी जीत के लिए जनता धन्यवाद दिया।
वर्ष 2019 में 3,37,560 मतो के अंतर से हुई थी जीत
इसके पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार को बदलते हुए विजय कुमार दुबे को कुशीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा। पार्टी का यह दांव काम आया और भाजपा उम्मीदवार ने 5,97,039 वोट हासिल कर जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के एनपी कुशवाहा रहे। उन्हें 2,59,479 वोट मिले। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 3,37,560 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इसी तरह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर लोकसभा सीट पर मोदी लहर का असर दिखा। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा वापस पाया। पार्टी उम्मीदवार राजेश पांडेय 3,70,051 वोट हासिल कर जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी जबकि कांग्रेस उम्मीदवार आरपीएन सिंह 2,84,511 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने राजेश पाण्डेय को मैदान मे उतारा था उस समय राजेश पाण्डेय को कुल 370051 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के आरपीएनसिंह को 85560 वोटों से हराया था।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
अंतर्राष्ट्रीय
Online Channel
खबरें

Comment List