पुण्य तिथि पर याद किये गये महात्मा संतराम बीए

पुण्य तिथि पर याद किये गये महात्मा संतराम बीए

बस्ती । अखिल भारतीय प्रजापति ‘कुम्भकार’ महासंघ द्वारा बड़े बन स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में  महात्मा संतराम बीए को उनके 36 वें पुण्य तिथि पर याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहीलाल प्रजापति और संचालन डा. कृष्ण कुमार प्रजापति ने किया।
 
‘कुम्भकार’ महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राम मिलन प्रजापति ने कहा कि संतराम बीए ने समाज में व्याप्त कुरीतियां, ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया।  महासचिव महेन्द्रनाथ प्रजापति ने कहा कि उन्होने 112 पुस्तकों का लेखन कर समाज को जगाया। लोगों को उनके पुस्तकों से जुड़ना चाहिये। महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति ने लोगों का आवाहन किया कि वे संतराम बीए के संकल्पों को साकार करने के लिये एकजुट हो और अपने जागरूकता का परिचय दें।
 
महासंघ के भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, गजेन्द्र प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति, धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति, राम उजागिर प्रजापति आदि ने संतराम बीए के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित पदुमनाथ प्रजापति, पुरूषोत्तम प्रजापति, चन्द्रभान प्रजापति, मुन्नीलाल प्रजापति, हरिकेश प्रजापति, अभिषेक कुमार, अवध नरायन प्रजापति, मिथिलेश कुमार प्रजापति आदि उपस्थित लोगों ने संतराम बीए के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् किया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।