2 जून को जेल,केजरीवाल फेल,कांग्रेस ने किया खेल

2 जून को जेल,केजरीवाल फेल,कांग्रेस ने किया खेल

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है।वहीं कांग्रेस की लुटिया डूबने के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मोदी मैजिक की आंधी में उडती दिखाई दे रही है। हालांकि आप पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक बार फिर 2 जून की रोटी जेल में खाने को मिलने जा रही है। इस 2 जून की जेल को रोकने के लिए केजरीवाल ने तमाम कोर्ट की कसरतें पूरी करने के बावजूद आखिर  रविवार को जेल में समर्पण करना पडा। हालांकि अंत तक केजरीवाल ने अपनी बीमारी और  बाॅडी टेस्ट की आढ में एक हफ्ते की जमानत की कोर्ट से गुहार लगाने के बावजूद कोर्ट ने कोई ढील नहीं दी। और 21 दिन जेल से  बाहर आने के बाद फिर जेल में पहुंच गए।

हालांकि केजरीवाल ने 21 दिन की मिली जमानत के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, के तीनों सूबे में जमकर रैली,रोड शो चुनाव प्रचार किया। लेकिन कांग्रेस के पंजे ने झाड़ू  को कसकर पकडा और  तिनके बिखरने नहीं दिए पर केजरीवाल के किये पर पानी जरूर फेर  दिया। न्यूज -18 एक्जिट पोल रिजल्ट -2024 में दिल्ली की 7 सीटों में से 5-7 सीट बीजेपी गठबंधन  की जीत का अनुमान है।वहीं इंडिया गठबंधन  को 02 सीटों पर जीत हांसिल हो सकती है।इसमें भी दोनों सीटो पर कांग्रेस के पंजे के उम्मीदवार की जीत की संभावना है। जबकि आम आदमी पार्टी को सीफर सीट दिखाई गई है।  इसके अलावा हरियाणा की 10 सीटों में से 5-7 सीटें बीजेपी के खाते में तो, 3-5 सीटें कांग्रेस को मिल सकती है।

जबकि यहां भी आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। इसी तरह पंजाब में 13 सीटों में से 2-4  सींटे एनडीए के खाते में जा सकती है।जबकि यहां 8-10 सीटो पर कांग्रेस पंजे का कब्जा हो सकता है। यहां आम आदमी पार्टी का 0 से 1 सीट ही मिलने की संभावना है। इन सारी जुगलबंदी के बावजूद आप और कांग्रेस गठबंधन से उल्टे दिल्ली,हरियाणा और पंजाब में नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इससे तो साफ है कि कांग्रेस का दिमागी खेल ,अरविंद केजरीवाल को जेल, और आम आदमी पार्टी हुई फेल ,का बेमेल रिश्ता जल्द ही धाराशाही होता दिख रहा है।

 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

गुजरात के सीएम बोले- कुम्भ क्षेत्र में की गई है अद्भुत व्यवस्था, त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात। गुजरात के सीएम बोले- कुम्भ क्षेत्र में की गई है अद्भुत व्यवस्था, त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात।
गुजरात के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुजरात पवेलियन में 400 बेड की डॉरमेट्री का किया...

अंतर्राष्ट्रीय

गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ भारतीय गाय का 40 करोड़ रुपये में बिकी,  ब्राजील में तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड गिनीज बुक में नाम दर्ज हुआ भारतीय गाय का 40 करोड़ रुपये में बिकी,  ब्राजील में तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स -  हाल ही में ब्राजील के मिनास गेरैस में एक ऐतिहासिक घटना घटी, जब भारतीय...

Online Channel