युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

मो. अरमान विशेष संवाददाता स्वतंत्र प्रभात उन्नाव

उन्नाव। शुक्रवार की रात युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी के चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे सीओ ने मामले की जानकारी ली। सीओ सोमेंद्र विश्वास ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना मौरावां थाना क्षेत्र के दृगपालगंज की है।

                  मजरा असरेंदा गांव के रहने वाले बिंदा प्रसाद का बेटा बेचालाल (33) घरों में पुताई का काम करता था। बाराबंकी के एक मंदिर में पुताई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर घर आया था। बेचालाल की पत्नी रेखा अपने मायके लाऊ गांव में थी। बेचा लाल उसे लेकर शाम को घर आया था। देर रात छत पर सोते हुए धारदार हथियार से बेचालाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पत्नी रेखा रोने चिल्लाने लगी। तभी घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी डाल कर रह रहे पिता बिंदा प्रसाद व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग मौके का नजारा देखकर दंग रह गए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही।

 पुलिस कर रही है जांच

एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंची और तमाम तरह की साक्ष्य एकत्र किए। सीओ पुरवा सोमेन्द्र विश्वास और इंस्पेक्टर चंद्रकांत मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रहे हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।