चैनपुर प्रखंड के बरवे नगर पंचायत के नगर परहाटोली गांव के 2 दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को किया गया बरामद

चैनपुर प्रखंड के बरवे नगर पंचायत के नगर परहाटोली गांव के 2 दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार को किया गया बरामद

चैनपुर चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बरवे नगर पंचायत के नगर परहाटोली गांव के बड़ाईक बगीचा में 2 दिन से लापता युवक विमल संदीप खलखो उम्र  लगभग 34 वर्ष का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि संदीप खलखो बुधवार को शाम 6 बजे अपने घर से बैल बांधकर निकाला था परन्तु एक दिन हो जाने के बाद भी घर नहीं आने से मेरे और मेरे परिवार वालों एवं ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन  की जा रही थी पर उसका कही पता नहीं चला।
 
वही शुक्रवार की सुबह नगर परहाटोली के बड़ाईक बगीचा में आम चूनने पहुंचे बच्चों के द्वारा शव को देखा गया। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों को बच्चो ने दी। सूचना मिलते ही बगीचे में लोगो की भीड़ लग गई। लोगो ने शव को देखकर विमल संदीप खलखो के रुप में पहचान की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। वही मृतक की पत्नी सोरेन खलखो के द्वारा बताया गया कि मेरे पति का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था जिसके कारण वह अक्सर इधर-उधर घूमते रहता था।
 
पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। पुलिस ने कहा के मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।