वाहन चोरी का बड़ा गिरोह पकड़ा 12 मोटर साइकिल बरामद 

रैकी कर वाहन चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों 12 अदद मोटर साइकिल, आरसी के साथ किया गिरफ्तार थाना हनुमंत विहार को मिली बड़ी सफलता।

वाहन चोरी का बड़ा गिरोह पकड़ा 12 मोटर साइकिल बरामद 

कानपुर। थाना हनुमंत विहार पुलिस ने एक बड़े मोटरसाइकिल गिरोह को पकड़ कर बड़ी तादात में 12 अदद मोटर साइकिल, आरसी व 1900/- रुपए बरामद किए गए। पुलिस आयुक्त कानपुर नगर एवं  अपर पुलिस आयुक्त  कानपुर नगर के आदेशानुसारव  पुलिस उपायुक्त दक्षिण  एवं  अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निकट निर्देशन में  सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के कुशल पर्यवेक्षण में तथा  थाना प्रभारी  के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.04.2024 को थाना हनुमंत विहार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/24 धारा 379 आईपीसी में अभियुक्तों की पतारसी के क्रम में दिनांक 27.05.2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना हनुमंत विहार पुलिस ने उपरोक्त मुकदमे से संबन्धित वाहन बरामद किया गया तथा साथ में 11 अदद मोटर साइकिल व एक अदद आर0सी0 संबन्धित वाहन सं0 UP 78 BV 9725 हीरो स्प्लेंडर प्लस की बरामद की गयी। 
 
जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 220/24 धारा 41/411 आईपीसी बनाम कुलदीप 03 नफ़र आदि के दर्ज किया गया। अभियुक्तगण कुलदीप यादव आदि 03 नफ़र को गिरफ्तार किया गया । जिनको मा0 न्यायालय पेशी हेतु रिमांड पर हनुमंत विहार पुलिस द्वारा भेजा जा रहा है। नाम पता अभियुक्त 1. कुलदीप यादव पुत्र राम बाबू निवासी ग्राम इकडरिया थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 32 वर्ष 2. मोहन सिहं यादव पुत्र मुन्ना लाल यादव निवासी इकडरिया थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 21 वर्ष 3. रोहित यादव पुत्र राम सिहं यादव निवासी इकडरिया थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष।
IMG_20240528_193934
अभियुक्त कानपुर नगर व अन्य जिलों के भीड़ भाड़ इलाके जैसे सब्जी मंडी / मार्केट वाले स्थानों पर आम जनता के लोग वाहन खड़ा करके सामान आदि खरीदने जाते है उस समय यह लोग रैकी कर उनके वाहनों को चुराकर कहीं दूर स्थानों पर बेच देते है । आपराधिक विवरण अभि0 कुलदीप यादव 1. मु0अ0स0 1110/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना नौबस्ता कानपुर नगर 2. मु0अ0स0 282/2016 धारा 224 भादवि0 थाना अकबरपुर कानपुर देहात 3. मु0अ0स0057/2019 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप अधि० थाना कोतवाली नगर हमीरपुर।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।