IND vs AUS U19 Final: उदय की टीम को रोहित ने दी शुभकामनाए।  

IND vs AUS U19 Final: उदय की टीम को रोहित ने दी शुभकामनाए।  

भारतीय सीनियर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंडर-19 टीम को फाइनल की शुभकामनाएं भेजीं हैं। भारत का सामना U19 वर्ल्ड कप फाइनल 2024 में ऑस्ट्रेलिया से है। कप्तान ने सोशल मीडिया पर उदय सहारन और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। रोहित के अलावा युवराज ने भी टीम का हौसला बढ़ाया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने थे। फाइनल में ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था। कप्तान शर्मा सहित टीम के खिलाड़ियों को भावुक होते देखा गया था। अब युवा खिलाड़ियों से उम्मीद की जा रही है कि वह ऑस्ट्रेलिया से उस हार का बदला लें। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम का हौसला बढ़ाया है।


युवराज सिंह ने दी बधाई
इससे पहले पूर्व वर्ल्ड कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उदय सहारन की टीम को U19 विश्व कप के बड़े फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं। युवराज ने युवाओं से अपने शुरुआती करियर के सबसे बड़े दिन पर "दिल से खेलने" का आग्रह किया।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और विलोमूर पार्क में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्टेडियम में फाइनल देखने के लिए भारी संख्या में फैंस मौजूद हैं। फाइनल तक अपने सभी मैच जीतने के बाद भारत ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव किया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024