बागवानी फसलों व औद्यानिक खेती में नवीनतम सिंचाई पद्धति अपनाकर उत्पादकता में वृद्धि पर बल-जिला उद्यान अधिकारी

बागवानी फसलों व औद्यानिक खेती में नवीनतम सिंचाई पद्धति अपनाकर उत्पादकता में वृद्धि पर बल-जिला उद्यान अधिकारी

भदोही  

जल संचयन व संरक्षण की दृष्टि से शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उपघटक "पर ड्रॉप मोर कॉप (माइक्रोइरीगेशन) के द्वितीय दिवस का पचास कृषकों का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां, भदोही पर जिला उद्यान अधिकारी व कृषि विज्ञान केन्द्र, बेजवां के अध्यक्ष / वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० विश्वेन्दु द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यकम में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बागवानी फसलों व औद्यानिक खेती में नवीनतम सिंचाई पद्धति अपनाकर उत्पादकता में वृद्धि पर प्रकाश डाला गया।
 
के० वी० के० के अध्यक्ष डा० विश्वेन्दु द्विवेदी द्वारा कृषकों के मध्य जल संचयन व वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने व विभिन्न फसलों में सिंचाई तकनीक अपनाने की सलाह दी गयी। उद्यान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० ए०के० चतुर्वेदी द्वारा सब्जियों की खेती में ड्रिप व मल्चिंग का प्रयोग कर बेड बनाकर खेती पर जोर दिया तथा इससे कृषक गुणवत्तायुक्त उत्पादन कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते है। प्रशिक्षण कार्यकम में डा० आर० पी० चौधरी, द्वारा प्राकृतिक खेती के माध्यम से जल संचयन पर जोर दिया गया। खेती करने व जीवामृत तैयार करने की विधि के बारे में विस्तार से कृषको को बताया गया। मौसम वैज्ञानिक सर्वेश बनरवाल, द्वारा मौसम से सम्बन्धित जानकारी कृषक पहले से प्राप्त कर कैसे जल संचयन कर सकते है।
 
इस पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी महोदया द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कृषकों को उपलब्ध कराए जा रहे अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साथ ही उनके द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक लाभान्वित होने के लिये प्रेरित किया गया। डा0 रामेश्वर सिंह प्रगतिशील कृषक द्वारा फसल की आवश्यकता के अनुरूप जल प्रबन्धन करने तथा इस हेतु नवीन तकनीकी का प्रयोग का सुझाव दिया गया तथा असमय वर्षा एवं कम अवधि में अधिक वर्षा होने से वाटर लेवल के रिचार्ज न होने की समस्या पर चर्चा करते हुए जल प्रबन्धन की तकनीकी से कृषकों को रूबरू कराया गया। संचालन डा0 रामेश्वर सिंह ने किया।
 
अन्त में प्रशिक्षण में आये वैज्ञानिकों व कृषकों को जिला उद्यान अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सधन्यवाद प्रशिक्षण के द्वितीय दिन के कार्यकम का समापन किया गया। 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024