भदोही में अधेड़ महिला की ईट और डंडे से पीटकर हत्या
तीन अन्य महिलाओं के साथ महिला निकली थी मार्निंग वाॅक पर।
On
महिला औराई थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव की निवासी थी।बुधवार की भोर में हुई यह घटना।आरोपी युवक बिहार के सीतामढ़ी का बताया जा रहा है।औराई कोतवाली के एकदम पास में हुई घटना।
भदोही। औराई क्षेत्र के उपरौठ गांव निवासी महिला अन्य तीन महिलाओं के साथ बुधवार की सुबह मार्निंग वाॅक पर निकली थी। औराई कोतवाली के पास स्थित शिवमंदिर के पास पहुंचने पर एक शख्स ने चारों महिलाओं के ऊपर ईट और लाठी से हमला कर दिया। जिससे एक महिला को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों महिलाओं को मामूली चोट आई है। मारने वाला शख्स मारने के बाद औराई कोतवाली में घुस गया जहां उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर शख्स के पास से उसका आधार कार्ड मिला जिसमें बिहार के सीतामढ़ी जनपद का पता लिखा था। इस घटना की जानकारी होते ही जनपद में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। औराई कोतवाली के एकदम पास हुई घटना से लोग तरह तरह की चर्चा भी कर रहे है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
19 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
19 Dec 2025 17:26:41
Kal Ka Mausam: देशभर में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान...
अंतर्राष्ट्रीय
19 Dec 2025 18:31:29
International Desk वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को विविधता आप्रवासी वीजा यानी ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को...

Comment List