मिल्कीपुर: हादसे में बाल-बाल बचे डॉ अनिल कुमार, क्षतिग्रस्त हुई कार, हाईवे पर गाय से हुई थी टक्कर 

मिल्कीपुर-अयोध्या।अयोध्या -रायबरेली हाईवे पर अचानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में गाड़ी चल रहे डॉक्टर व गाड़ी में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कार्यरत डॉक्टर अनिल कुमार बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार गाड़ी अयोध्या रायबरेली हाईवे पर अचानक सड़क पर आई  गाय से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।डॉक्टर अनिल कुमार बृहस्पतिवार की देर रात  अपनी कार गाड़ी से अयोध्या से कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज लौट रहे थे। थाना कुमारगंज क्षेत्र के उधुई गांव के पास किसानों द्वारा छुट्टे मनवेशियों को अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खदेड़ा  रहे थे। क्योंकि ये छुट्टे मवेशी किसानों  की तैयार हो रही धान की फसल को बर्बाद करने में जुटे थे। किसान छुट्टे मवेशियों को हाईवे पर खेद रहे थे तभी अयोध्या की तरफ से आ रहे डॉ अनिल कुमार की कार यूपी 32 -जे क्यू -9298 गाय से टकरा गई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गाड़ी में सवार डॉ अनिल कुमार व अन्य बाल बाल बच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दुर्घटना में घायल गाय को किसी तरीके से डिवाइडर के पास ले गए। लेकिन गाय की हालत गंभीर बनी हुई थी मुख से उसके काफी खून बह रहा था कुछ लोगों ने बताया कि  जिस छुट्टे मवेशी गाय की दुर्घटना हुई है उसके पेट में लगभग 6 मा का बच्चा भी था। लोगों ने बताया कि कुछ लोग हैं कि वह हाईवे पर ही जानवरों को खेतों से खेलते हैं आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं इस पर प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

About The Author: Swatantra Prabhat UP