
सड़क किनारे बारातियों को नाश्ता बांट रहे युवक को बोलेरो ने रौंद
स्वतंत्र प्रभात -
फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। सड़क किनारे बारातियों को नाश्ता बांट रहे युवक को बोलेरो ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के अशायस गांव निवासी लाल बिहारी पुत्र रामकुमार 22 वर्ष अपने गांव के साथी मोहित सिंह पुत्र मुकेश सिंह अपने दोस्त के ननिहाल मुन्नीखेड़ा गांव में बारात में शामिल होने आए थे। जहां सड़क किनारे बारातियों को नाश्ता बांट रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार बोलेरो ने लालबिहारी व साथी मोहित को रौंद दिया और गाड़ी छोड़ फरार हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी और साथी गंभीर हो गया। जिसे स्थानीय सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक लाल बिहारी चार बहनों में अकेला भाई था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

06 Jun 2023 21:21:52
चीन के सैनिक जहाज ने ताइवान की समुद्री सीमा में तैनात अमेरिकी वॉरिशप का असुरक्षित तरीके से रास्ता काटा।
Comment List