शांतिपूर्ण ढंग से किया गया विद्युत विभाग का राजकीय स्तर का धरना प्रदर्शन एलर्ट रहा प्रशासन

निजी करण को रोकने और अन्य समस्याओं को लेकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन 16 मार्च 2023 को 10:00 बजे से 72 घंटे के लिए होगा कार्य बहिष्कार 1 लाख कर्मचारी होंगे शामिल

स्वतंत्र प्रभात 
 
बाराबंकी- अपनी मांगों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रदेश लेवल का धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कुछ निजी मांगे हैं जिसको लेकर बार-बार सरकार को अवगत करवाने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया इन्हीं मांगों को लेकर आज विद्युत विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया गया।  
 
विद्युत विभाग के इस धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे और प्रत्येक उप विद्युत केंद्र पर पुलिस अलर्ट कर दिया15 मार्च 2023 को किए गए धरना प्रदर्शन से यदि विद्युत कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो16 मार्च 2023 को 27 लाख विद्युत कर्मचारी सड़कों पर उतरकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे इसीलिए आज पहले ही प्रशासन को अवगत करा दिया गया विद्युत विभाग के संघर्ष कर्मचारियों ने प्रशासन को यह भी बताया .कि 16 मार्च कोविद्युत विभाग के संघर्ष कर्मचारी 10:00 बजे से 72 घंटे के लिए कार्य बहिष्कार भी करेंगे जिसमें 1 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। 
 
 

About The Author: Swatantra Prabhat UP