डीएम ने प्रस्तावित बहु उद्देशीय हब स्थल का लिया जायजा
रजवटिया में डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर जाना बिहार सीमा की दूरी व पोखरों की स्थिति
सीडीओ गुंजन द्विवेदी व एसडीएम तमकुही व्यास नारायण ने दी आवश्यक जानकारी
स्वतंत्र प्रभात
राघवेंद्र मल्ल
पडरौना, कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने अंतर्राज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश के सीमा के बहुद्देश्यीय हब बनाये जाने की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए चिन्हित स्थल रजवटिया (तमकुहीराज) का निरीक्षण किया।
गुरूवार को निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने आसपास के स्थलों के बारे में जानकारी ली तथा बिहार सीमा से उक्त स्थल की दूरी के बारे में जाना। आसपास की आबादी व पोखरे तथा ड्रेन की स्थिति के बारे में भी समझा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी तथा उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण ने जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी। अंतर्राज्यीय सीमा पर बहुद्देशीय हब बनाये जाने की योजना से जनपद कुशीनगर आच्छादित है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। बताना मुसासिब होगा कि संभावित चयनित स्थल रजवटिया में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित कार्यों की अभी हाल ही में तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा भी की गई थी।
Comment List