
बड़े धूमधाम मनाया गया सूर्योपासना के ऐतिहासिक महत्व का पर्व
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।शाही पुल दोस्त पुर के पास स्थित सरोवर पर षष्ठी तिथि पर सायंकाल को सूर्योपासना के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या एवं समाज सेवी रेनू त्रिपाठी ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य टाइम्स हिंदी दैनिक के सम्पादक एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के अध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य नारायण त्रिपाठी ने किया।
सूर्योपासना कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में आदित्य टाइम्स के जिला संवाददाता पुनीत मोदनवाल,एवं सभासद राजेश त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।भारी संख्या में महिलाएं और पुरूषों ने अस्त होते हुवे भगवान सूर्यको अर्घ्य देकर देश के कल्याण की कामना किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाते हुए बेवा ना थानाध्यक्ष तथा आरक्षीगण चतुर्दिक दिखाई पड़े।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List