प्रेसवार्ता में विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

प्रेसवार्ता में विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

सरकार के प्रयासों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है,उसका कोई उदाहरण और कहीं नहीं मिलता है।

स्वतंत्र प्रभात

भीटी अंबेडकर नगर।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बैठकें,समीक्षाएं, गोष्ठियों और कार्यशालाओं और प्रेस वार्ता को और गतिमान कर दिया है।उसी के क्रम में आज देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह उर्फ टिल्लू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों को आमंत्रित कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

उक्त प्रेसवार्ता में विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की,साथ ही दावा किया कि प्रदेश सरकार के सुरक्षा और सुशासन मॉडल को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और सुशासन का जो मॉडल देश और दुनिया को दिखाया है और करोना महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकार के प्रयासों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है,उसका कोई उदाहरण और कहीं नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा कि हम से लोग पूछते थे के 'मंदिर बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे'हमने मंदिर की तारीख भी बता दी और शिलान्यास भी करवा दिया और भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा सबका साथ और सबका विकास है हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। हमारी सारी योजनाएं समाज के हर वर्ग धर्म जाति के लोगों के लिए हैं हमारी पार्टी किसी के साथ कोई भी भेदभाव नहीं कर रही है।

प्रेस वार्ता में बोलते हुए जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी दीपक तिवारी ने कहा कि पिछली सरकारों में और आढ़तियों के जरिए उपज खरीदी जाती थी लेकिन हमारी सरकार किसानों से सीधे उनकी उपज खरीद रही है।इस दौरान जिला मंत्री दीपक तिवारी तथा विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह ने कृषि,पशुपालन,वृक्षारोपण,ऊर्ज,समाज कल्याण,आपदा राहत,ग्राम विकास,पंचायती राज,शिक्षा,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,सड़क,अवस्थापना एवं उद्योग,विधानमंडल सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

इस दौरान कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में दीपक तिवारी जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कृषि पशुपालन वृक्षारोपण पर सरकार के द्वारा काफी खर्च किया गया है। परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प योजना के तहत इतिहास और भूगोल प्रदेश सरकार ने बिल्कुल बदल के रख दिया है।आज गरीबों के बच्चे अपने आप को सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के जैसा माहौल पाकर निहाल हो रहे हैं,और पूरे जनपद को गड्ढा युक्त  सड़कों से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक उत्पीड़न में 215 उत्पीड़न को रुपए 172.74 लाख की आर्थिक मदद तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 236 जोड़ों का विवाह धनराशि पर लगभग पौने ₹200000 सरकार के द्वारा खर्चा किया गया है।इसी तरीके से वृद्धा पेंशन योजना शादी अनुदान मुख्यमंत्री कल्याण सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत सरकार ने कई लाख रुपयों को विधानसभा क्षेत्र में लगाया है।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कटेहरी विधानसभा अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज में खड़े सबसे निचले व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी जाती है।इस दौरान प्रमुख रुप से विधानसभा पालक धर्मेंद्र सिंह टिल्लू पूर्व प्रत्याशी कटेहरी विधानसभा अवधेश द्विवेदी विधानसभा प्रभारी वासुदेव मौर्य जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी दीपक तिवारी जिला मंत्री संजय सिंह मंडल अध्यक्ष कटेहरी अमरजीत मौर्य

मंडल अध्यक्ष खजुरी दिलीप तिवारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरी विकास सिंह सर्वेश सिंह शिव वचन तिवारी मनीष पाठक मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा पूनम तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel