
कस्तुरबा विद्यालय में दो दिवसीय बाल क्रीडा आयोजित
राकेश मद्धेशिया ने सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण व फीता काटकर किया
महराजगंज। नौतनवा ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर व कस्तूरवा विद्यालय के प्रांगण मे दो दिवसीय बेसिक वाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे आए ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, माल्यार्पण व फीता काटकर किया। बेसिक खेल प्रतियोगिता मे नव एन पी आर सी सी करीब चार दर्जन से अधिक विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न खेलों मे प्रतिभाग किया।
कबड्डी यूपीएस बालक वर्ग मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवतरी, बरवाकला, कौलही, जिगिना, परसासुमाली, विषखोप, सिरसिया मशर्की, जमुहानी। बालिका वर्ग मे हर्दीडाली, रतनपुर, निपनिया, कस्तूरवा गांधी। प्राथमिक बालक वर्ग मे वरवांभोज, परसासुमाली, निपनिया, विषखोप। बालिका वर्ग परसासुमाली, निपनिया ने पहले दिन के कबड्डी खेल मे मुकाबला जीता है। इसके अलावा खो खो, दौड सहित तमाम खेल कराया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, वीईओ श्रवण कुमार तिवारी, वरिष्ठ पूर्व समन्यवक दिनेश त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष चन्द्रभान प्रसाद, एआरपी अभिषेक पाण्डेय, विनय सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, गोविंद साहनी, संदीप वर्मा, संयुक्ता सिंह, शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक रिषिकेश गुप्ता, रेफरी बलवन्त सिंह, राजवीर चौधरी, उमेश, संतोष, अश्वनी भण्डारी, महेंद्र यादव, गिरिजेश, शशांक शेखर, रामसुमेर, पवन शुक्ला, यशोदानन्द भारती, शैलेश भारती, राजेश्वर सिंह सहित सहयोग मे तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List