
कांग्रेस कीमैराथन दौड़ आज-अधिक से अधिक लड़कियों केभाग लेने की अपील
कांग्रेस कीमैराथन दौड़ आज-अधिक से अधिक लड़कियों केभाग लेने की अपील
स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज ब्यूरो।
फूलपुर प्रयागराज
प्रयागराज में होने वाले लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सिंधु सिंह के नेतृत्व में फूलपुर विधानसभा अंतर्गत बौडई मे आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन ने कहा कि प्रियंका गांधी जी महिलाओं के हक एवं अधिकार के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं
नारा बुलंद किया उसी के तहत दिनांक 8 जनवरी को प्रयागराज में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित है ज्यादा से ज्यादा लड़कियां प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी स्मार्टफोन सहित सैकड़ों इनाम पा सकती हैं। प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञाएं की हैं जैसे 2022 विधानसभा में 40% महिलाओं को टिकट दिया जाएगा
फ्री बस यात्रा, इंटर पास को स्मार्टफोन एवं ग्रेजुएट बेटी को स्कूटी देकर नारी शक्ति को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी पटेल, धनीराम बिंद,पवन कुमार,समर बहादुर पटेल मोनू शाह ज्ञानचंद मौर्य गिरधारी सरोज राम सिंह प्रियंका भारती मानसी नंदिनी खुशी सरिता बिंद सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List